प्याज भंडारण संरचना पर 50% अनुदान, बीकानेर में किसानों को मिल रहा लाभ

WhatsApp Channel Join Now
प्याज भंडारण संरचना पर 50% अनुदान, बीकानेर में किसानों को मिल रहा लाभ


बीकानेर, 29 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत समन्वित फसलोत्तर प्रबंधन योजना में प्याज उत्पादक किसानों को कम लागत वाली भंडारण संरचना निर्माण पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जा रहा है। इस योजना के तहत किसान स्वयं भंडारण संरचना का निर्माण कर सकते हैं।

उपनिदेशक उद्यान रेणु वर्मा ने बताया कि 25 मीट्रिक टन क्षमता की प्याज भंडारण संरचना निर्धारित डिजाइन के अनुसार बनाने पर 87,500 रुपये का अनुदान स्वीकृत किया जाता है। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भंडारण इकाई में 4 फीट या 8 फीट चौड़े रास्ते के साथ निर्माण करने पर भी अनुदान दिया जा रहा है।

सहायक निदेशक मुकेश गहलोत के अनुसार जिले में 45 प्याज भंडारण संरचनाएं स्वीकृत की गई हैं, जो बीकानेर, सुजासर, मालासर, नोखा, पांचू और श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में स्थापित हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि भंडारण सुविधाओं के बढ़ने से किसान अब उत्पादन के तुरंत बाद प्याज बेचने के बजाय उचित समय तक भंडारण कर बेहतर बाजार मूल्य प्राप्त कर रहे हैं। इससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है। योजना के तहत मालासर में कृषक पुरा देवी के खेत पर निर्मित भंडारण संरचना और प्याज फसल का विभागीय अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story