पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन, सडक़ों पर उतरी महिलाएं

WhatsApp Channel Join Now
पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन, सडक़ों पर उतरी महिलाएं


जोधपुर, 22 अप्रैल (हि.स.)। बढ़ती गर्मी के बीच शिव कॉलोनी चांदना भाखर क्षेत्र में पानी की गंभीर समस्या को लेकर बुधवार को स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लंबे समय से जल संकट से जूझ रहे क्षेत्रवासी सडक़ों पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने बताया कि इलाके में कई दिनों से नियमित पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। बार-बार शिकायत के बावजूद जलदाय विभाग और जनप्रतिनिधियों ने समस्या के समाधान की गंभीर कोशिश नहीं की। गर्मी बढऩे के साथ पानी की किल्लत ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। स्थानीय महिलाओं और बुजुर्गों ने बताया कि उन्हें रोजाना दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे समय और श्रम दोनों की भारी बर्बादी हो रही है। पीने के पानी के लिए भी संघर्ष करना पड़ रहा है। गुस्साए लोगों ने विधायक, पूर्व पार्षद और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। आरोप लगाया कि चुनाव के समय किए गए वादे अब खोखले साबित हो रहे हैं। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story