पर्यावरण दिवस पर वृक्ष बंधु पुरस्कार समारोह पांच को
जोधपुर, 30 मई (हि.स.)। आध्यात्मिक क्षेत्र पर्यावरण संस्थान की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस पर 5 जून को 39वां वृक्ष बंधु पुरस्कार समारोह होगा।
संस्थापक अध्यक्ष रामजी व्यास ने बताया कि समारोह सुबह 10 बजे प्रतापनगर स्थित महिला पीजी कॉलेज में होगा। इस वर्ष का वृक्ष बंधु पुरस्कार खोखरी माता तिंवरी के महंत नारायणगिरी महाराज को ओरण और गोचर भूमि संरक्षण, चारागाह निर्माण तथा पौधरोपण में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाएगा। समारोह में पूर्व न्यायाधीश गोपाल कृष्ण व्यास मुख्य अतिथि होंगे। आईजी बीएसएफ एमएल गर्ग अध्यक्षता करेंगे। विहिप के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राम गोयल अति विशिष्ट अतिथि रहेंगे। गीता धाम तिंवरी की वरिष्ठ गीता पाठी पुष्पा बहन जोशी, समाजसेवी राजेंद्र बाहेती व संदीप पुरोहित सहित कई अतिथि मौजूद रहेंगे।
समारोह में स्वर्ण पदक एवं प्रशंसा पत्र के तहत राजमाता कृष्णा कुमारी पुरस्कार विवेक अग्रवाल, एडवोकेट मघराज सिंघवी पुरस्कार विकास कुमार पाठक आईजी बीएसएफ, अनमोल रत्न पुरस्कार डॉ. रतन पुरोहित, सम्राट पुरस्कार मनोहरसिंह खींची और रूख भाईला पुरस्कार दुर्गाराम पटेल को दिया जाएगा। रजत पदक व प्रशंसा पत्र श्रेणी में गोवर्धन हेड़ाऊ पुरस्कार विक्रमसिंह राजपुरोहित, सम्राट पुरस्कार महेंद्रपाल सिंह राठौड़ उप कमांडेंट बीएसएफ, जल पुत्र पुरस्कार पद्मजा राठौड़ तथा हरिराम व्यास पुरस्कार गोपीकिशन बोड़ा को दिया जाएगा। श्रीकिशन जोशी भक्ति संगीत पुरस्कार पाली के दुर्गाराम आर्य, प्रो. डीडी हर्ष भक्ति संगीत पुरस्कार नेहा बोड़ा और फलोदी के हनुमानराम, फतेह कुमारी व्यास सुर कोकिला पुरस्कार कीर्ति जोशी मूथा तथा महेंद्रसिंह नगर पुरस्कार जय श्री श्याम मंडली के महंत रामूभाई रामचंदानी को दिया जाएगा। वन वात्सल्य पुरस्कार नरेंद्र कुमार शर्मा व रोटरी क्लब, आईजी बीएसएफ के निजी सचिव नरेश, सुनील कल्ला, कार्तिकेय जोशी, अन्नदया फाउंडेशन, एडवोकेट अल्का बोहरा और गोबरराम बोस को भी सम्मानित किया जाएगा।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

