पचास लाख का सालाना पैकेज छोडक़र साध्वी बनेंगी इंजीनियर

WhatsApp Channel Join Now
पचास लाख का सालाना पैकेज छोडक़र साध्वी बनेंगी इंजीनियर


मां-बेटी साथ लेंगी दीक्षा, वरघोड़ा कल

जोधपुर, 16 नवम्बर (हि.स.)। गुरुग्राम की रहने वाली इंजीनियर अक्षिता और उनकी मां अब सांसारिक जीवन छोडक़र साध्वी बनेंगी। अक्षिता ने साध्वी बनने के लिए मल्टीनेशनल कंपनी वोक्सवैगन की 50 लाख सालाना पैकेज वाली जॉब छोड़ दी। मंगलवार को जोधपुर में उनका वरघोड़ा निकाला जाएगा। खास बात यह भी कि शिरोमणी और अक्षिता पंजाबी हिंदू हैं और अब वह जैन साध्वी बनेंगी।

साध्वी पूर्णप्रज्ञाश्री ने बताया कि शिरोमणी 25 फरवरी को चेन्नई में दीक्षा लेंगी और हमारे साथ संयम अराधना करते हुए आत्मा का कल्याण करेंगी। मारवाड़ जैन संघ के अध्यक्ष गौतम सालेचा ने बताया कि वरघोड़ा में 31 साधु-साध्वी सहित जैन समाज के काफी लोग शामिल होंगे। परिवार के लोग भी इसमें शामिल होंगे। इसमें वे दीक्षा के कार्यक्रम में सांसारिक माता-पिता बनेंगे।

अक्षिता ने एमटेक के बाद आईआईएम बेंगलुरु से एमबीए की पढ़ाई की। इसके बाद करीब 12 साल कई मल्टीनेशल कंपिनयों में नौकरी की। उनकी जॉब ऑटोमोबाइल कंपनियों में रही। उन्होंने दो साल फिएट ऑटोमोबाइल और फिर मर्सिडीज बैंज में जॉब की। साल 2025 से 2026 में वोक्सवैगन में ग्लोबल ऑपरेशन मैनेजर की पोस्ट पर रहीं। इंटरनेशनल लेवल पर वह कंपनी की पांच लोकेशन हैंडल कर रही थीं। उनका सालाना पैकेज 50 लाख रुपये था। शिरोमणी का परिवार दिल्ली का रहने वाला है। बाद में परिवार गुरुग्राम शिफ्ट हो गया। उनके दो बेटी हैं। पति का देहांत हो चुका है। एक बेटी अक्षिता उनके साथ ही दीक्षा ग्रहण करेंगी। दूसरी बेटी की शादी हो चुकी है। ये स्वयं पंजाबी हिंदू समुदाय से हैं और अब जैन धर्म में साध्वी की दीक्षा लेंगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778107 Articles

Share this story