पंचायत चुनाव डयूटी में तैनात पुलिस कार्मिक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
पंचायत चुनाव डयूटी में तैनात पुलिस कार्मिक की मौत


धौलपुर, 14 नवंबर (हि.स.)। पंचायत चुनाव में जिले में चतुर्थ चरण में चुनाव डयूटी में तैनात एक पुलिस कार्मिक की मौत हो गई। मृतक हेड कॉन्स्टेबल भगवान स्वरूप मीणा में सरमथुरा थाने में तैनात हैं। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हेड कॉन्स्टेबल भगवान स्वरूप मीणा सरमथुरा थाने में चुनाव संबंधी ड्यूटी की तैयारियों में जुटे हुए थे। शुक्रवार रात करीब 11 बजे वे खाना खाने के लिए कमरे में पहुंचे। इसी दौरान अचानक उन्हें हार्ट अटैक आ गया और उनकी तबीयत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद साथी पुलिसकर्मी उन्हें तत्काल सरमथुरा अस्पताल लेकर पहुंचे। साथी पुलिसकर्मी उन्हें बेहतर इलाज के लिए करौली लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ सहित सम्पूर्ण धौलपुर पुलिस परिवार ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

777100 Articles

Share this story