पंचायती राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण की लॉटरी 23 व 24 सितम्बर को

WhatsApp Channel Join Now
पंचायती राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण की लॉटरी 23 व 24 सितम्बर को


जयपुर, 22 सितंबर (हि.स.)। पंचायती राज आम चुनाव के लिए पंचायती राज संस्थाओं के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार की जाएगी।

जिला कलक्टर (पंचायत) जयपुर संदेश नायक ने बताया कि जिला परिषद के सदस्यों, जयपुर जिले की समस्त पंचायत समितियों के प्रधान एवं पंचायत समितियों के सदस्यों के पदों के आरक्षण का निर्धारण एवं आवंटन 23 सितम्बर, 2026 को जिला कलेक्टर कार्यालय सभागार, कलेक्ट्रेट जयपुर में प्रातः 10.15 बजे किया जाएगा। इसी प्रकार जयपुर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं वार्ड पंचों के पदों के आरक्षण एवं श्रेणीवार आवंटन की प्रक्रिया 24 सितम्बर 2026 को संबंधित उपखण्ड अधिकारी मुख्यालय पर आयोजित की जाएगी।

उन्होंने सभी संबंधित उपखण्ड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि विभाग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार सरपंच एवं वार्ड पंच के पदों हेतु अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाने वाले पदों का निर्धारण सुनिश्चित करें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story