नगर निगम के चुनाव में दिखा उत्साह : अभी तक 56.42 प्रतिशत मतदान

WhatsApp Channel Join Now
नगर निगम के चुनाव में दिखा उत्साह : अभी तक 56.42 प्रतिशत मतदान


जोधपुर, 11 सितम्बर (हि.स.)। शहर की सरकार यानी नगर निगम के 100 वार्डों के पार्षदों का चुनाव शुक्रवार को हुआ। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम छह बजे तक चलेगा। जोधपुर नगर निगम के सौ वार्डों में मतदान के लिए 729 बूथ बनाए गए है। इन 100 वार्डों में 385 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं, इनमें भाजपा-कांग्रेस के 100-100 और बाकी 185 अन्य दलों बीएसपी, रालोपा, आप समेत निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं। मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर मामूली झड़प और फर्जी वोटिंग की भी सूचनाएं आई।

नगर निगम के चुनाव में आज सुबह से मतदाताओं में उत्साह देखा गया। यहां अलग अलग वार्डों में सुबह से मतदान केंद्रों पर लोगों की लाइन लग गई। इसमें परिवार के लोग बुजुर्गों को भी मतदान करवाने पहुंचे। कोई व्हील चेयर पर तो कोई हाथ पकडक़र परिवार के बुजुर्गों को मतदान करवाने लेकर आए। निर्वाचन विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार सुबह दस बजे तक 19.97, 43.51 और अभी तक 56.42 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। नगर निगम जोधपुर क्षेत्र में कुल 7,12,168 पंजीकृत मतदाता हैं। इनमें से अभी तक 4,01,822 मतदाता मतदान कर चुके थे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story