धारव हाई स्कूल ने बीकानेर में आयोजित किया पेरेंट्स इन्फॉर्मेशन सेशन

WhatsApp Channel Join Now
धारव हाई स्कूल ने बीकानेर में आयोजित किया पेरेंट्स इन्फॉर्मेशन सेशन


बीकानेर, 26 जुलाई (हि.स.)। धारव हाई स्कूल, जयपुर ने बीकानेर में दो दिवसीय पेरेंट्स इन्फॉर्मेशन सेशन का आयोजन किया। लक्ष्मी निवास पैलेस में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। इस दौरान विद्यालय की शिक्षण पद्धति, कैंपस जीवन, आवासीय सुविधाओं तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अपनाई जा रही कार्यप्रणाली की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रतिनिधियों ने अभिभावकों से संवाद करते हुए धारव हाई स्कूल की शैक्षणिक संस्कृति, स्वतंत्र शिक्षण प्रणाली तथा विद्यार्थियों के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। विद्यालय के साप्ताहिक बोर्डिंग मॉडल की जानकारी देते हुए बताया गया कि यह व्यवस्था विद्यार्थियों को शिक्षा, खेल, मनोरंजन और व्यक्तिगत विकास के बीच संतुलन स्थापित करने का अवसर प्रदान करती है।

विद्यालय की चेयरपर्सन देवयानी जयपुरिया ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी तक पहुंचाना विद्यालय का उद्देश्य है, चाहे वह किसी भी क्षेत्र से आता हो। उन्होंने कहा कि जयपुर स्थित बोर्डिंग परिसर विद्यार्थियों को सुरक्षित, प्रेरणादायक और समग्र विकास के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराता है, जहां वे शिक्षा के साथ खेल और अन्य गतिविधियों में भी अपनी क्षमताओं का विकास कर सकते हैं।

विद्यालय की निदेशक डॉ. अदिति मिश्रा ने बताया कि पेरेंट्स इन्फॉर्मेशन सेशन में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी रही। उन्होंने कहा कि आज अभिभावक ऐसे शैक्षणिक वातावरण को प्राथमिकता दे रहे हैं, जहां शिक्षा के साथ व्यक्तित्व विकास, आत्मनिर्भरता और जीवन कौशल पर भी समान रूप से ध्यान दिया जाए। धारव हाई स्कूल इसी दृष्टिकोण के साथ विद्यार्थियों को समग्र विकास का अवसर उपलब्ध करा रहा है।

विद्यालय के अनुसार लगभग 15 एकड़ में फैले ग्रीन कैंपस में विद्यार्थियों के लिए सुरक्षित और अनुशासित वातावरण उपलब्ध है। छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग आवासीय ब्लॉक बनाए गए हैं। कक्षा 5 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए वातानुकूलित एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त बोर्डिंग व्यवस्था उपलब्ध है। विद्यालय में भारत के विभिन्न राज्यों के साथ नेपाल सहित अन्य देशों के विद्यार्थी भी अध्ययनरत हैं, जिससे विद्यार्थियों में सांस्कृतिक विविधता और व्यापक दृष्टिकोण का विकास होता है।

विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों के साथ खेल, कला, रचनात्मक गतिविधियों और नेतृत्व विकास पर भी विशेष बल दिया जाता है। वर्तमान में धारव हाई स्कूल जयपुर के विद्याधर नगर और अजमेर रोड स्थित दो परिसरों में संचालित है, जहां डे-स्कूल एवं बोर्डिंग दोनों सुविधाएं उपलब्ध हैं। विद्यालय सीबीएसई से संबद्ध है और आधुनिक स्मार्ट कक्षाओं, समग्र पाठ्यक्रम तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story