दो दिन रद्द रहेगी जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस

WhatsApp Channel Join Now
दो दिन रद्द रहेगी जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस


जोधपुर, 22 अप्रैल (हि.स.)। अजमेर मण्डल के अजमेर-पालनपुर रेलखण्ड के मध्य जवाली-रानी स्टेशनों के मध्य ब्रिज संख्या 633 व 634 पर आरसीसी बॉक्स डालने ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण गाड़ी संख्या 14821 जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस रेलसेवा 23 व 24 अप्रैल और गाड़ी संख्या 14822 साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा 24 व 25 अप्रैल को रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 20943, बान्द्रा टर्मिनस-भगत की कोठी रेलसेवा जो 23 अप्रैल को बान्द्रा टर्मिनस से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

गाड़ी संख्या 20694, बैगलुरू-जोधपुर रेलसेवा जो 22 अप्रैल को बैगलुरू से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलडी-लूनी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

गाड़ी संख्या 20496, हडपसर -जोधपुर रेलसेवा जो 23 अप्रैल को हडपसर से प्रस्थान करेगी वह परिवर्तित मार्ग महेसाना-भीलड़ी-लूनी होकर संचालित होगी। मार्ग परिवर्तन के कारण पाटन, भीलड़ी, मारवाड़ भीनमाल, जालोर, समदड़ी स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story