दिव्य संत हीरानंद जी-देवसीदास जी एवं उनके गुरु की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 26 काे

WhatsApp Channel Join Now
दिव्य संत हीरानंद जी-देवसीदास जी एवं उनके गुरु की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा 26 काे


बीकानेर, 23 अप्रैल (हि.स.)। लोक देवता बाबा रामदेव जी के परम भक्त, सादगी, धार्मिक और सामाजिक समरसता, समानता के प्रतीक, नशा मुक्त जीवन के प्रेरणास्त्रोत हीरानंद जी -देवसीदास जी के नव निर्मित मंदिर एवं मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन 26 अप्रेल, रविवार की सुबह 8 बजे से धूमधाम से किया जाएगा। इस अवसर पर अनेक धार्मिक आयोजन किए जाएंगे।

आयोजनकर्ता कच्छावा परिवार के डॉक्टर कन्हैयालाल कच्छावा ने इस संबंध में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि १७ वीं शताब्दी के दिव्य संत हीरानंद जी- देवसीदास जी एवं उनके गुरु गोरधनदास जी की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं भव्य मंदिर निर्माण सुजानदेसर स्थित बाबा रामदेव जी मंदिर प्रांगण में किया गया है। पूर्व में जहां हीरानंद जी - देवसीदास जी की समाधि थी, वहीं पर संगमरमर पत्थर से मंदिर का निर्माण कार्य किया गया है। डॉक्टर कन्हैया कच्छावा ने बताया कि रविवार 26 अप्रेल को बाबा रामदेव जी मंदिर में अनेक धार्मिक आयोजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत होगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story