दिल्ली सराय–ढेहर का बालाजी के बीच 18 से 21 नवम्बर तक तीन-तीन ट्रिप संचालित होगी स्पेशल रेलसेवा

WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली सराय–ढेहर का बालाजी के बीच 18 से 21 नवम्बर तक तीन-तीन ट्रिप संचालित होगी स्पेशल रेलसेवा


जयपुर, 17 नवंबर (हि.स.)।

उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा देवउठनी एकादशी के अवसर पर अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली सराय–ढेहर का बालाजी (जयपुर)–दिल्ली सराय के बीच अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 04474, दिल्ली सराय–ढेहर का बालाजी (जयपुर) अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 18 से 20 नवम्बर तक (03 ट्रिप) दिल्ली सराय से 23.55 बजे रवाना होकर अगले दिन 05.15 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 04473, ढेहर का बालाजी (जयपुर)–दिल्ली सराय अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 19 से 21 नवम्बर तक (03 ट्रिप) ढेहर का बालाजी से 06.50 बजे रवाना होकर 14.00 बजे दिल्ली सराय पहुंचेगी।

यह रेलसेवा मार्ग में दिल्ली कैंट, गुडगॉव, पटौदी रोड, रेवाड़ी, नारनौल, नीमकाथाना, श्रीमाधोपुर, रींगस एवं चौमूं सामोद स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इस रेलसेवा में 14 साधारण श्रेणी एवं 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 16 डिब्बे होंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778673 Articles

Share this story