डूंगरपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल : 11 थानों के बदले थानाधिकारी, 265 पुलिसकर्मियों के हुए तबादले
डूंगरपुर, 11 जुलाई (हि.स.)। जिला पुलिस महकमे में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से देर रात एक बड़ा फेरबदल किया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार द्वारा जारी आदेश के तहत जिले के 11 प्रमुख थानों के थानाधिकारियों को बदला गया है, जिससे थानों की कमान अब नए अधिकारियों के हाथों में होगी।
जारी आदेश के अनुसार, पुलिस निरीक्षक (सीआई) चंद्रशेखर को थानाधिकारी धंबोला, मुकेश मेघवाल को साईबर थाना (डूंगरपुर), शिवराज गुर्जर को थानाधिकारी दोवड़ा, रमेशलाल को थानाधिकारी चितरी और देवेन्द्र सिंह देवल को थानाधिकारी बिछीवाड़ा, हिमांशु सिंह को थानाधिकारी कोतवाली, संगीता बंजारा को थानाधिकारी सदर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही सदर थानाधिकारी शैलेन्द्र सिंह को थानाधिकारी आसपुर, चितरी थानाधिकारी रतनलाल को थानाधिकारी चौरासी, तेज सिंह को कार्यालय अति. पुलिस अधीक्षक SIUCAW डूंगरपुर, विनोद कुमार को अपराध सहायक, नारायणलाल को एचटीयू कार्यालय तथा निठाउवा थानाधिकारी घनश्याम को साईबर थाने में पदस्थापित किया गया है।
थानाधिकारियों के साथ-साथ उप निरीक्षकों की भी नई पदस्थापना सूची जारी की गई है। इसके तहत उप निरीक्षक देवेन्द्र सिंह को थानाधिकारी वरदा, रघुवीर सिंह को थानाधिकारी कुआं और भरतलाल को थानाधिकारी निठाउवा नियुक्त किया गया है। इनके अलावा उप निरीक्षक कान्तिलाल को थाना कोतवाली, अमृतलाल को थाना दोवडा, लक्ष्मणलाल को चौकी पुर्नवास कॉलोनी (सागवाडा थाना), रमेशचन्द्र को थाना धंबोला, कालूलाल को थाना चौरासी, नारायणलाल को थाना दोवडा (अस्थाई चौकी बनकोडा), रमेशचन्द्र/हाजाजी को देवल चौकी से कोतवाली तथा रमेशचन्द्र/मोतीराम को देवल चौकी में तैनात किया गया है।
इस वृहद तबादला सूची में निचले स्तर के पुलिस बेड़े में भी व्यापक बदलाव किया गया है। एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, 92 सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई), 75 हेड कांस्टेबल और 98 कांस्टेबलों का भी सामूहिक रूप से स्थानांतरण किया गया है। आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी स्थानांतरित अधिकारी और पुलिसकर्मी बिना किसी जॉइनिंग समय का उपभोग किए, तुरंत प्रभाव से अपने नए पदस्थापन स्थल पर पहुंचकर ड्यूटी जॉइन करेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

