जोधपुर-हिसार रेलसेवा आंशिक रद्द रहेगी
Dec 18, 2025, 18:15 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जोधपुर, 18 दिसम्बर (हि.स.)। रेलवे द्वारा बीकानेर मंडल के हिसार-सादुलपुर रेलखण्ड पर हिसार-चडोद स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 15 ए पर आरयूबी निर्माण कार्य ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य रेल यातायात प्रभावित रहेगा।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के अनुसार उपरोक्त कार्य के कारण गाड़ी संख्या 14891 जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस रेलसेवा जो 23 दिसंबर को जोधपुर से प्रस्थान करेगी वह चूरू तक ही संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा चूरू-हिसार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। वहीं गाड़ी संख्या 14892 हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा जो 24 दिसंबर को हिसार के स्थान पर चूरू से संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा हिसार-चूरू के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

