जोधपुर डिस्कॉम में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 3 से

WhatsApp Channel Join Now
जोधपुर डिस्कॉम में चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 3 से


जोधपुर, 30 जुलाई (हि.स.)। जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा टेक्नीशियन तृतीय पद पर चयनित 912 अभ्यर्थियों के प्रथम पदस्थापन के लिए प्राथमिकता सूची विभागीय वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। जारी कार्यक्रम के अनुसार 3 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक निगम रेस्ट हाउस, शास्त्री सर्किल जोधपुर में काउंसलिंग शिविर आयोजित किया जाएगा।

सचिव प्रशासन अखिलेश कुमार पिपल ने सभी चयनित अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे प्राथमिकता सूची में अपने नाम के सामने अंकित तिथि, समय एवं स्थान के अनुसार काउंसलिंग में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद अभ्यर्थियों को प्रथम पदस्थापन आवंटित किया जाएगा। डिस्कॉम ने स्पष्ट किया है कि प्राथमिकता सूची एवं काउंसलिंग कार्यक्रम विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर उपस्थित होकर काउंसलिंग प्रक्रिया पूर्ण करें।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story