जोधपुर कमिश्नरेट में 156 एएसआई को मिली पोस्टिंग

WhatsApp Channel Join Now
जोधपुर कमिश्नरेट में 156 एएसआई को मिली पोस्टिंग


जोधपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। जोधपुर कमिश्नरेट में 156 सहायक उप निरीक्षकों को पोस्टिंग मिली है। जो हैड कांस्टेबल से सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) बनने के बाद भी पुराने पद पर ही काम कर रहे थे। इनको करीब तीन माह पहले प्रमोशन मिला था।

पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से जारी आदेश में बताया कि पदोन्नति वर्ष 2020-21 और 2021-22 के लिए प्रमोट हुए सहायक उप निरीक्षकों की खाली पदों के अनुसार पोस्टिंग की गई है। इस ट्रांसफर-पोस्टिंग में बड़ी संख्या में एएसआई को इधर-उधर किया गया है। कई एएसआई को पुलिस लाइन से फील्ड में भेजा गया है तो वहीं कुछ को फील्ड से पुलिसलाइन में लगाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story