जेल का निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं का लिया जायजा

WhatsApp Channel Join Now
जेल का निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं का लिया जायजा


जोधपुर, 23 जून (हि.स.)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जोधपुर महानगर के सचिव राकेश रामावत ने मंगलवार काे केंद्रीय कारागृह का औचक निरीक्षण किया। यह निरीक्षण राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष दिनेश त्यागी के निर्देशन में किया गया।

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय कारागृह के अधीक्षक, जेलर, एडीएसजी कार्यालय के अधिवक्ता तथा पैरा लीगल वॉलंटियर्स (पीएलवी) उपस्थित रहे। सचिव रामावत ने कारागृह में निरुद्ध बंदियों को उपलब्ध कराए जा रहे भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। इसके अलावा जेल परिसर में संचालित प्रिजन लीगल एड क्लिनिक तथा लीगल एड हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली का भी अवलोकन किया गया। निरीक्षण के दौरान बंदियों को उनके प्रकरणों की वर्तमान स्थिति की जानकारी दी गई तथा उनकी समस्याओं को सुना गया। बंदियों द्वारा बताई गई समस्याओं के समाधान के लिए उपस्थित जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story