जेडीए ने दस बीघा भूमि पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त

WhatsApp Channel Join Now
जेडीए ने दस बीघा भूमि पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को किया ध्वस्त


जयपुर, 01 मई (हि.स.)। जयपुर विकास प्राधिकरण के प्रवर्तन दस्ते द्वारा ग्राम भुधरपुरा में दस बीघा भूमि पर बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। साथ ही सरकारी भूमि सहित सड़क सीमा में आ रहे अतिक्रमणों को भी हटाया गया।

उप महानिरीक्षक पुलिस आनंद शर्मा ने बताया कि जोन-12 में स्थित कालवाड़ रोड ग्राम भूधरपुरा में करीब 10 बीघा निजी खातेदारी भूमि पर अवैध कॉलोनी बसाने के लिए बनाई गई मिट्टी-ग्रेवल सड़कें व अन्य अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। जेडीए द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के लिए संबंधित से 40 हजार रुपए का हर्जाना वसूल किया जाएगा। जेडीए द्वारा जोन-14 में स्थित महल रोड ग्राम सालिगरामपुरा मे 40 फिट रोड सीमा, मे आ रहे अतिक्रमणों टिनशेडनुमा कमरे, मकान, बाउण्ड्रीवाल ,चबूतरे ,लोहे के गेट लगाकर किए गए निर्माणों को हटाया गया। जोन-14 में स्थित ग्राम जयचंदपुरा सागानेर के खसरा नंबर 69, 70 व 74 से 78 एवं 81 में करीब 3 बीघा बेशकीमती सरकारी भूमि पर स्थानीय काष्तकार द्वारा बनाई गई सीमेन्ट के पिल्लर गाड़कर, तारबंदी कर, कांटों की बाड़, झाडियां लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस अतिक्रमण मुक्त भूमि की अनुमानित कीमत करीब 18 करोड़ रुपये है। इसी प्रकार जोन-8 में स्थित टोंक रोड इण्डिया गेट के पास शताब्दी नगर में 40 फिट रोड सीमा पर और जोन-9 मेे अवस्थित जगतपुरा डी-मार्ट चौराहा व उसके आस-पास रोड सीमा पर अत्यधिक लम्बाई मेें लगाए गए टीनशेड, थडियां, ठेलें, बांस-तम्बू, तिरपाल, काउण्टर, टेबल कुर्सियां, होर्डिंग, साइन बोर्ड इत्यादि लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story