जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में रविवार को भी बारिश संभव

WhatsApp Channel Join Now
जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में रविवार को भी बारिश संभव


जयपुर, 24 अक्टूबर (हि.स.)। प्रदेश मे सक्रिय पश्चिम विक्षाेभ के असर से शनिवार काे डीग, अलवर, चूरू सहित करीब आधा दर्जन शहराें में हल्की से मध्यम बारिश हुई। 25 अक्टूबर को भीजयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों मेंमेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। जयपुर में दिनभर हल्के बादल छाए रहे और मध्यम गति की हवाएं चली। इससे जयपुर के पारे में उतार-चढ़ाव देखने काे मिल रहा है। प्रदेश के 12 शहराें का रात का पारा 20 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है।

माैसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं तथा पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक प्रेरित परिसंचरण तंत्र बना हुआ है।24 अक्टूबर को बीकानेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ जिलों में मेघगर्जन, तेज हवाओं 30-40 किमी प्रतिघंटा के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 25 अक्टूबर को भी मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने व शेष अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 29-30 अक्टूबर को एक बार पुनः मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766233 Articles

Share this story