चिलचिलाती धूप में पैदल भ्रमण कर शिक्षा मंत्री ने परखी सफाई व्यवस्था, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
चिलचिलाती धूप में पैदल भ्रमण कर शिक्षा मंत्री ने परखी सफाई व्यवस्था, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश


चिलचिलाती धूप में पैदल भ्रमण कर शिक्षा मंत्री ने परखी सफाई व्यवस्था, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश


जयपुर, 22 अप्रैल (हि.स.)। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर बुधवार को श्रीगंगानगर जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने विभिन्न ग्राम पंचायतों में गलियों का पैदल भ्रमण किया और भीषण गर्मी के बीच स्वयं सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।

मंत्री मदन दिलावर ने 3 एचएच राजकीय विद्यालय के औचक निरीक्षण के बाद अपनी कार छोड़कर गांव में मौजूद ग्रामीण महिला एवं पुरुषों से संवाद कर पंचायत द्वारा करवाई जा रही सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने मंत्री को बताया कि ग्राम पंचायत स्तर पर नियमित रूप से सफाई नहीं करवाई जा रही है, जिससे गांव में गंदगी की स्थिति बनी हुई है। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत सुधार के निर्देश दिए।

इसके पश्चात शिक्षा मंत्री पंचायत समिति श्रीगंगानगर की ग्राम पंचायत गणेशगढ़ के गांव 22 एमएल पहुंचे। यहां उन्होंने स्थानीय महिलाओं से गांव में झाडू़ लगाने, कचरा संग्रहण एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने जिला परिषद अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सफाई कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार कार्मिकों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए। दौरे के दौरान उन्होंने पंचायत एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा जनहित से जुडे़ कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम चाैहान सहित मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story