चिकित्सकों ने की 70 वर्षीय महिला की जटिल स्पाइनल सर्जरी

WhatsApp Channel Join Now
चिकित्सकों ने की 70 वर्षीय महिला की जटिल स्पाइनल सर्जरी


जयपुर, 17 अक्टूबर (हि.स.)। शहर के एक निजी हॉस्पिटल में 70 वर्षीय महिला की जटिल स्पाइनल सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। लंबे समय से असहनीय दर्द से परेशान महिला को ऑपरेशन के बाद राहत मिली। खास बात यह रही कि सर्जरी के अगले ही दिन उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

प्रियुष न्यूरो हॉस्पिटल के वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. योगेश गुप्ता ने बताया कि महिला रूमेटाइड अर्थराइटिस से पीड़ित थी। इस बीमारी के कारण उसकी गर्दन की रीढ़ में गांठ बन गई थी, जिससे सी-1 से सी-3 स्तर पर नसों पर अत्यधिक दबाव पड़ रहा था। इससे महिला को असहनीय दर्द का सामना करना पड़ रहा था।

जांच के बाद डॉ. गुप्ता की टीम ने करीब दो घंटे तक चली सर्जरी में गांठ को हटा दिया। डॉ. गुप्ता के अनुसार, अर्थराइटिस के कारण गांठ की समस्या गंभीर हो गई थी। समय पर ऑपरेशन कर महिला को राहत दिलाई गई। सर्जरी के बाद उसकी स्थिति में सुधार हुआ और अगले दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हॉस्पिटल की निदेशक ऊषा गुप्ता ने बताया कि अस्पताल में आधुनिक तकनीक और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हैं। इनके माध्यम से जटिल मामलों का भी उपचार किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762755 Articles

Share this story