चाैबीस हजार से ज्यादा पदों पर निकली सफाईकर्मी भर्ती

WhatsApp Channel Join Now
चाैबीस हजार से ज्यादा पदों पर निकली सफाईकर्मी भर्ती


जयपुर, 27 जुलाई (हि.स.)। प्रदेश में 24 हजार 712 पदों पर सफाई कर्मचारियों की भर्ती होगी। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश की 183 से नगरीय निकायों (नगर पालिका, नगर परिषद और नगर निगम) में संविदा के तहत यह भर्ती निकाली है। यह पहली बार है जब सरकार संविदा पर सफाई कर्मचारियों की सीधे भर्ती करने जा रही है। 15 अगस्त से आवेदन लिए जाएंगे। आवेदन की आखिरी तारीख 28 सितंबर रखी गई है।

इस भर्ती में 21 से 40 साल की उम्र के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदन के बाद डॉक्यूमेंट की जांच होगी। इसके बाद लॉटरी के जरिए सफल अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। आवेदन राजस्थान स्वायत्त शासन निदेशालय की वेबसाइट या एसएसओ आईडी के जरिए भरे जाएंगे। इस भर्ती के लिए कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की है। यानी अनपढ़ भी इस पद के लिए आवेदन कर सकता है। जबकि अभ्यर्थी के लिए किसी भी नगरीय निकाय में एक साल तक सफाई कार्य का अनुभव होना जरूरी है। भर्ती में महिलाओं को 30 फीसदी आरक्षण मिलेगा। चयनित अभ्यर्थियों को 7410 रुपए हर महीने सैलरी मिलेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story