चार शहरों का रात का पारा पांच डिग्री से नीचे, फतेहपुर 2.6

WhatsApp Channel Join Now
चार शहरों का रात का पारा पांच डिग्री से नीचे, फतेहपुर 2.6


जयपुर, 05 फ़रवरी (हि.स.)। पश्चिम विक्षोभ का असर खत्म होते ही मौसम साफ हो गया है। गुरुवार को प्रदेश में दिनभर धूप खिली और हल्की हवाएं भी चली। इससे प्रदेश के अधिकांश शहरों के दिन के तापमान में उछाल तो वहीं रात के पारे में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के शहरों के रात के तापमान में 2 से 13 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश के चार शहरों का रात का पारा 5 डिग्री से नीचे रहा। 2.6 डिग्री के साथ फतेहपुर की रात सबसे सर्द रही। डूंगरपुर के रात के तापमान में सबसे ज्यादा 13 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जयपुर सहित प्रदेश के कुछ शहरों में हल्के से मध्यम कोहरा नजर आया।

मौसम विभाग के अनुसार फतेहपुर के अलावा डूंगरपुर का न्यूनतम तापमान 3.3, सीकर का 4.5, लूणकरणसर का 4.7 और करौली का 5.3 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश के 18 शहरों का रात का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। 30.3 डिग्री के साथ बाड़मेर का दिन और 14.4 डिग्री के साथ फलौदी की रात सबसे गर्म रही। जयपुर का अधिकतम तापमान 25.1 और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री दर्ज किया गया। जयपुर के रात के तापमान में एक डिग्री का उछाल दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक राज्य में इस सप्ताह उत्तरी हवाओं का असर रहेगा, जिससे सर्दी तेज रहेगी। लेकिन अगले सप्ताह से प्रदेश के मौसम में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। उत्तरी हवाएं कमजोर होने से सुबह-शाम का तापमान बढ़ेगा और सर्दी का असर कम होने लगेगा। गुरुवार को राजस्थान में मौसम शुष्क रहा और कहीं-कहीं पर मध्यम कोहरा भी दर्ज किया गया

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story