गुलाब नगर में प्रथम बार होगा किसी जैन आचार्य का चातुर्मास

WhatsApp Channel Join Now
गुलाब नगर में प्रथम बार होगा किसी जैन आचार्य का चातुर्मास


जोधपुर, 21 जुलाई (हि.स.)। मारवाड़ जैन श्री संघ एवं चातुर्मास व्यवस्था समिति 2026 के तत्वावधान में आचार्य भगवंत विजय चिदानंद सुरीश्वर महाराज के आगामी 24 जुलाई को गुलाब नगर की धरा पर पावन चातुर्मास प्रवेश के शुभ अवसर की निमंत्रण पत्रिका का विमोचन किया गया। गुलाब नगर में प्रथम बार किसी जैन आचार्य का चातुर्मास होगा।

मारवाड़ श्री संघ अध्यक्ष गौतम सालेचा ने बताया कि आचार्य के चातुर्मास व्यवस्थाओं को लेकर एक विशेष मीटिंग आयोजित की जिसमें प्रवेश की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। मीडिया प्रभारी मुकेश नाहर ने बताया कि इस विशेष निमंत्रण पत्रिका विमोचन कार्यक्रम में उपाध्यक्ष महावीर कास्टिया, महामंत्री राजेंद्र सालेचा, चातुर्मास संयोजक उत्तम सालेचा, मांगीलाल बाफना, महावीर चोपड़ा, शेखर सालेचा, राकेश मेहता, टीकम बागरेचा, भैरुमल बाफना, डॉ. महिपाल जैन, राकेश भंडारी, शीतल भंसाली, हार्दिक सालेचा, संजय भंडारी, अशोक जैन, विक्रम पोखरना, सपना बाफना, मोनिका चोरडिय़ा एवं पदाधिकारियों, वरिष्ठ समाजसेवियों एवं युवाओं की उपस्थिति रही। प्रभु भक्ति, नवकार महामंत्र के जाप और जयकारों की गूंज के बीच संघ के पदाधिकारियों ने निमंत्रण पत्रिका का अनावरण किया।‘

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story