गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं पौध वितरण समारोह संपन्न
धौलपुर, 24 जुलाई (हि.स.)। भारत विकास परिषद शाखा धौलपुर का गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन समारोह शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पंचगाव में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लगभग तीन सौ छात्राओं को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत एक एक पौधा घर पर लगाने के लिए वितरित किए गए। इसके साथ ही स्कूल के परिसर में भी पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिक्षाविद डॉ. डीके बंसल ने व्यक्तित्व विकास के विभिन्न सोपानों पर प्रकाश डाला एवं प्रतिभाशाली बच्चों, मेहनती शिक्षकों को सम्मानित किया। परिषद के अध्यक्ष मुकेश गर्ग ने संचालन करते हुए संभागियों को संस्कार एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए भारत को जानो प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए प्रेरित किया। इसके साथ ही राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता की जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य राकेश शर्मा एवं उप प्रधानाचार्य विनीता शर्मा ने परिषद के सदस्यों का स्वागत किया। इस अवसर पर सेवानिवृत होने वाले धौलपुर के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी महेश शर्मा को भी विद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य मदन शर्मा ने संस्कार युक्त शिक्षा के महत्व के लिए प्रेरक प्रसंग सुनाए। कार्यक्रम में महेश कुमार गोयल एवं वित्त सचिव मनोज भट्ट सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

