गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस के संचालन समय में आंशिक बदलाव

WhatsApp Channel Join Now
गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक एक्सप्रेस के संचालन समय में आंशिक बदलाव


जयपुर, 23 जुलाई (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे ने परिचालन संबंधी कारणों से गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक प्रतिदिन एक्सप्रेस के मार्ग में आने वाले कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि गाड़ी संख्या 19411 गांधीनगर कैपिटल-दौलतपुर चौक प्रतिदिन एक्सप्रेस 25 जुलाई से गांधीनगर कैपिटल से अपने निर्धारित समय पर प्रस्थान करेगी। हालांकि मार्ग के कुछ स्टेशनों पर इसके आगमन और प्रस्थान समय में परिवर्तन किया गया है। परिवर्तित समय के अनुसार ट्रेन आनंदपुर साहिब स्टेशन पर सुबह 10:18 बजे पहुंचेगी तथा 10:20 बजे प्रस्थान करेगी। नांगल डैम स्टेशन पर ट्रेन 10:52 बजे पहुंचेगी और 10:57 बजे रवाना होगी। ऊना हिमाचल स्टेशन पर आगमन 11:23 बजे तथा प्रस्थान 11:25 बजे होगा। इसी प्रकार अंब अंदौरा स्टेशन पर ट्रेन 11:48 बजे पहुंचेगी और 11:50 बजे प्रस्थान करेगी।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story