खारी नदी ब्रिज पर री-गर्डरिंग कार्य के कारण 4 दिन रेल यातायात रहेगा प्रभावित

WhatsApp Channel Join Now
खारी नदी ब्रिज पर री-गर्डरिंग कार्य के कारण 4 दिन रेल यातायात रहेगा प्रभावित


जयपुर, 29 नवंबर (हि.स.)।

आगरा छावनी स्टेशन से

उत्तर मध्य रेलवे के आगरा मंडल के जाजो-भांडई स्टेशनों के मध्य स्थित खारी नदी पर ब्रिज संख्या 1331/1 पर स्टील गर्डरों की री-गर्डरिंग का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण उदयपुर सिटी-खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा को आंशिक रूप से आगरा छावनी स्टेशन से संचालित किया जाएगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाड़ी संख्या 19666, उदयपुर सिटी-खजुराहो रेलसेवा जो 29 नवम्बर से 01 दिसम्बर तक (03 ट्रिप) उदयपुर सिटी से प्रस्थान करेगी वह आगरा छावनी स्टेशन तक ही संचालित होगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19665, खजुराहो-उदयपुर सिटी रेलसेवा 30 नवम्बर से 02 दिसम्बर तक (03 ट्रिप) खजुराहो के स्थान पर आगरा छावनी स्टेशन से संचालित होगी।

उल्लेखनीय है कि उक्त रेलसेवाओं को पूर्व में दतिया स्टेशन से संचालन/प्रारंभ करने की सूचना जारी की गई थी। अब संशोधित सूचना के अनुसार उपरोक्त तिथियों में इन रेलसेवाओं संचालन एवं प्रारंभ आगरा छावनी स्टेशन से किया जाएगा। शेष अवधि में रेलसेवाओं का संचालन पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार रहेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

785463 Articles

Share this story