कबाड़ से शिक्षण सामग्री बनाने में अंजलि मालव प्रथम

WhatsApp Channel Join Now
कबाड़ से शिक्षण सामग्री बनाने में अंजलि मालव प्रथम


डूंगरपुर, 16 अक्टूबर (हि.स.)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), डूंगरपुर में अनुपयोगी सामग्री से उपयोगी शिक्षण-अधिगम सामग्री निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई। राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (आरएससीईआरटी) और स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में हुई प्रतियोगिता में भावी शिक्षकों ने अनुपयोगी सामग्री का पुनः उपयोग कर विभिन्न विषयों के लिए शिक्षण सामग्री तैयार की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली अंजलि मालव राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में डाइट डूंगरपुर का प्रतिनिधित्व करेंगी।प्रतियोगिता का उद्देश्य भावी शिक्षकों में रचनात्मकता, नवाचार, पर्यावरण संरक्षण और प्रभावी शिक्षण कौशल को बढ़ावा देना था। प्रतिभागियों ने कम लागत वाली सामग्री से शिक्षण-अधिगम सामग्री (टीएलएम) तैयार की, जिससे पढ़ाई को सरल, रोचक और प्रभावी बनाया जा सके। डाइट प्राचार्य विक्रम सिंह अहाड़ा और उपप्राचार्य अजय जैन ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उपलब्ध संसाधनों के रचनात्मक उपयोग और शिक्षण में नवाचार अपनाने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में पर्यावरण अध्ययन विषय की अंजलि मालव प्रथम रहीं। गणित विषय में भाविनी चौहान ने दूसरा, अंग्रेजी में खुश ननोमा ने तीसरा और हिंदी में आंचल यादव ने चौथा स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता में तैयार शिक्षण सामग्री का मूल्यांकन व्याख्याता आलोक शर्मा, कार्यानुभव प्रभागाध्यक्ष प्रज्ञा चौबीसा, व्याख्याता शबाना मलिक, प्रभागाध्यक्ष धर्मेश जैन, आईएफआईसी प्रभागाध्यक्ष रितेश कुमार पंड्या, विक्रम चौबीसा और स्टरलाइट एडइंडिया फाउंडेशन के प्रतिनिधि अविनाश चौधरी ने किया। समापन पर व्याख्याता दीपक चौबीसा ने अतिथियों, निर्णायकों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762210 Articles

Share this story