ऑपरेशन अमानत के तहत लौटाए यात्रियों के लाखों रुपए मूल्य के भूले हुए सामान

WhatsApp Channel Join Now
ऑपरेशन अमानत के तहत लौटाए यात्रियों के लाखों रुपए मूल्य के भूले हुए सामान


जोधपुर, 29 जून (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के माध्यम से संचालित ऑपरेशन अमानत अभियान के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में उत्कृष्ट कार्य करते हुए 456 यात्रियों को उनका भूलवश छूटा हुआ सामान सुरक्षित रूप से वापस सौंपा गया।

मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन एवं रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सतत प्रयासों से वर्ष 2025-26 के दौरान विभिन्न रेलवे स्टेशनों एवं ट्रेनों से बरामद 91,26,173 रुपए मूल्य के बैग, मोबाइल फोन, लैपटॉप, पर्स, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आभूषण सहित अन्य कीमती सामानों को सत्यापन एवं पहचान की निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को सुरक्षित सुपुर्द किया गया। ऑपरेशन अमानत का उद्देश्य यात्रियों में यह विश्वास कायम करना है कि रेलवे उनकी संपत्ति की सुरक्षा के प्रति पूर्णत: प्रतिबद्ध है। जोधपुर मंडल के सभी स्टेशनों पर आरपीएफ एवं स्टेशन स्टाफ द्वारा नियमित निगरानी रखी जाती है तथा प्राप्त लावारिस अथवा छूटे हुए सामान को सुरक्षित रखकर उसके वास्तविक मालिक तक पहुंचाने की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाती है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story