एसकेआरएयू में 21 से 30 अक्टूबर तक कार्यशाला ‘उन्मेष’ का हाेगा आयाेजन

WhatsApp Channel Join Now
एसकेआरएयू में 21 से 30 अक्टूबर तक कार्यशाला ‘उन्मेष’ का हाेगा आयाेजन


बीकानेर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विवि (एसकेआरएयू) तथा मलंग फोलक फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय थियेटर आधारित व्यक्तित्व विकास कार्यशाला ‘उन्मेष’ 21 से 30 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।

कार्यशाला का संयोजक सहायक प्रोफेसर डॉ सीमा त्यागी ने बताया कि विश्वविद्यालय के मानव संसाधन विकास सभागार में आयोजित होने वाली इस कार्यशाला में मलंग फोलक फाउंडेशन की ओर से सहारनपुर के ख्यातनाम थियेटर प्रशिक्षक अजहर गौड़ 30 विद्यार्थियों के समूह को थियेटर के विभिन्न आयामों पर आधारित व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण देंगे। कार्यशाला के दौरान थियेटर की विविध विधाओं एवं गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों की अभिव्यक्ति क्षमता, आत्मविश्वास तथा व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।

राजकीय कन्या महाविद्यालय, प्रयागराज की प्रो. आरती उपाध्याय द्वारा विद्यार्थियों पर थियेटर आधारित प्रशिक्षण के मनोवैज्ञानिक प्रभावों का अध्ययन भी किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764096 Articles

Share this story