एमवीआरई परियोजना को मिली गति, एक करोड़ का टोकन अमाउंट सौंपा

WhatsApp Channel Join Now
एमवीआरई परियोजना को मिली गति, एक करोड़ का टोकन अमाउंट सौंपा


जोधपुर, 30 जुलाई (हि.स.)। लघु उद्योग भारती जोधपुर में जोधपुर पॉल्यूशन कंट्रोल एंड रिसर्च फाउंडेशन (जेपीसीआरएफ) एवं जोधपुर टेक्सटाइल हैंड प्रोसेसर्स एसोसिएशन की समस्त टेक्सटाइल उद्यमियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जेपीसीआरएफ के प्रबंध न्यासी कमल भंडारी ने की।

जेपीसीआरएफ के प्रबंध निदेशक कमल भण्डारी ने बताया कि बैठक में जेपीसीआरएफ में स्थापित किए जाने वाले एमवीआरई (प्रोजेक्ट के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। परियोजना के तकनीकी, वित्तीय एवं क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श करते हुए इसे निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने पर सहमति व्यक्त की गई। बैठक के दौरान स्प्र इंजीनियरिंग डिवाईसेज लिमिटेड जेडएलडी प्लांट स्थापित करने हेतु वर्क ऑर्डर जारी करते हुए कंपनी को अग्रिम भुगतान के रूप में 1 करोड़ रूपये की राशि का चेक सुपुर्द किया गया।

बैठक में जोधपुर टेक्सटाइल हैण्ड प्रोसेसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश लीला एवं सचिव जयंतीलाल जैन, जेपीसीआरएफ के कार्यकारी न्यासी मनीष साण्ड, निदेशक मनोज चोपड़ा एवं जुगनू खान सहित जोधपुर टेक्सटाइल हैण्ड प्रोसेसर्स एसोसिएशन एवं जोधपुर पॉल्यूशन कंट्रोल रिसर्च फाउण्डेशन के पदाधिकारी, निदेशक एवं समस्त सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में जोधपुर के मौजूदा सीईटीपी के उन्नयन, पर्यावरणीय मानकों के प्रभावी अनुपालन तथा टेक्सटाइल उद्योग के हितों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा की गई ताकि बंद पड़े टेक्सटाइल उद्योग को पुन: चालू करने हेतु प्रयास किये जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story