एमडीएम हॉस्पिटल में नाइटेंगल फ्लोरेंस गार्डन नामकरण के आदेश जारी

WhatsApp Channel Join Now
एमडीएम हॉस्पिटल में नाइटेंगल फ्लोरेंस गार्डन नामकरण के आदेश जारी


जोधपुर, 09 जून (हि.स.)। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जोधपुर शहर के अध्यक्ष जगदीश जाट द्वारा नर्सिंग वर्ग के सम्मान में मथुरादास माथुर चिकित्सालय के प्रथम द्वार के समीप स्थित बगीचे का नाम आधुनिक नर्सिंग की जनक फ्लोरेंस नाइटिंगेल के नाम पर रखने दिए गए पत्र पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित ने बगीचे का नाम नाइटेंगल फ्लोरेंस गार्डन रखने के आदेश जारी किए हैं।

राजस्थान नर्सेज एसोसिएशनजोधपुर शहर के अध्यक्ष जगदीश जाट ने इस महत्वपूर्ण निर्णय के लिए अस्पताल प्रशासन एवं अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित का आभार व्यक्त किया है। जाट ने कहा कि फ्लोरेंस नाइटिंगेल नर्सिंग सेवा, समर्पण और मानवता की प्रतीक हैं। उनके नाम पर गार्डन का नामकरण नर्सिंग वर्ग के सम्मान और गौरव से जुड़ा हुआ कदम है, जिससे नर्सिंग कर्मियों का मनोबल बढ़ेगा तथा नई पीढ़ी को सेवा भावना से प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन द्वारा नर्सिंग समुदाय की भावना का सम्मान करते हुए लिया गया यह निर्णय सराहनीय है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story