एमएमयू में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 14 तक

WhatsApp Channel Join Now
एमएमयू में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 14 तक


जोधपुर, 11 जून (हि.स.)। मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय (एमएमयू) जोधपुर से सम्बन्धित महाविद्यालयों के विभिन्न संकायों के स्नातक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा में 14 जून तक आवेदन कर सकते है।

मारवाड़ चिकित्सा विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 14 जून कर दी गई है एवं आवेदन में संशोधन करने की तिथि 15 से 16 जून तक की गई है। यह विश्वविद्यालय की प्रथम प्रवेश परीक्षा होगी, जो की जुलाई के प्रथम सप्ताह में आयोजित की जाएगी। इस प्रवेश प्रक्रिया में एमएमयू से सम्बद्ध जोधपुर सम्भाग के सभी महाविद्यालय शामिल होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story