उड़ान फाउंडेशन ने शुरू किया ‘वोकल फॉर लोकल’ एवं ‘खुशियाँ बाँटो’ अभियान

WhatsApp Channel Join Now
उड़ान फाउंडेशन ने शुरू किया ‘वोकल फॉर लोकल’ एवं ‘खुशियाँ बाँटो’ अभियान


जोधपुर, 27 अक्टूबर (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘वोकल फॉर लोकल’ की अपील से प्रेरित होकर उड़ान फाउंडेशन ने मंगलवार को दीपावली के अवसर पर स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने एवं जरूरतमंदों के साथ खुशियाँ बाँटने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान की शुरुआत की।

उड़ान फाउंडेशन के अध्यक्ष वरुण धनाडय़िा ने बताया कि दीपावली के त्योहार पर मिट्टी के दीपक एवं स्थानीय कारीगरों और भाई-बहनों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित सजावटी उत्पादों को प्राथमिकता देकर उनके हुनर को प्रोत्साहित करना चाहिए। स्थानीय उत्पादों की खरीदारी से कारीगरों को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा वे आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगे।

धनाडय़िा ने आमजन से अपील की कि इस दीपावली पर स्थानीय उत्पादों को अपनाकर स्वदेशी को प्रोत्साहन दें और स्थानीय कारीगरों के जीवन में खुशियाँ लाने में सहभागी बनें। उन्होंने बताया कि उड़ान फाउंडेशन द्वारा ‘खुशियाँ बाँटो’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न सेवा संस्थाओं में सेवा कार्य किए जाएंगे। इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाना और त्योहार की खुशियाँ उनके साथ साझा करना है।

धनाडय़िा ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे स्थानीय उत्पादों को अपनाने के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता कर दीपावली के पर्व को सेवा, सहयोग और खुशियों का उत्सव बनाएँ।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767860 Articles

Share this story