इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल में मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी की जीत

WhatsApp Channel Join Now
इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल में मौलाना आजाद यूनिवर्सिटी की जीत


जोधपुर, 04 फरवरी (हि.स.)। भूपाल नोबल्स यूनिवर्सिटी उदयपुर में आयोजित वेस्ट ज़ोन इंटर यूनिवर्सिटी बास्केटबॉल (पुरुष) चैंपियनशिप 2025-26 के मुकाबले में मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी (एमएयू) जोधपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए एसएसजी यूनिवर्सिटी, गोधरा को 38-06 के एकतरफा अंतर से पराजित किया।

मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी के डीन स्पोर्ट्स एंड पब्लिक रिलेशन्स डॉ. सैयद मोईनुल हक़ ने बताया कि मैच की शुरुआत से ही एमएयू जोधपुर के खिलाडिय़ों ने आक्रामक रुख अपनाया। पहले पीरियड में टीम ने 11 अंक बनाकर बढ़त हासिल की। दूसरे पीरियड में 10 अंक, तीसरे पीरियड में 12 अंक तथा चौथे पीरियड में 05 अंक जोड़ते हुए मुकाबले को पूरी तरह अपने पक्ष में कर लिया। पूरे मैच के दौरान एमएयू जोधपुर की मजबूत डिफेंस और तेज़ मूवमेंट के सामने गोधरा की टीम केवल 6 अंक ही बना सकी। इस जीत के साथ मौलाना आज़ाद यूनिवर्सिटी, जोधपुर ने प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी प्रस्तुत की है।

आरिफ हुसैन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 16 अंक अर्जित किये। रजत गोयल ने 8 अंक बनाए। कप्तान तरविंदर सिंह और विकास चौधरी 6-6 अंक अर्जित किये।जबकि जय भाटी ने दो अंको का योगदान दिया। टीम की इस सफलता पर यूनिवर्सिटी के चेयरपर्सन मोहम्मद अतीक़, प्रेसिडेंट डॉ. जमील काज़मी और डीन एकेडमिक्स डॉ. इमरान खान पठान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। टीम चयन में डॉ. मोईनुल हक़ के साथ डॉ. साबरा कुरेशी और तस्लीम खान की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story