आशा सहयोगिनियों ने निकाली रैली, प्रदर्शन किया

WhatsApp Channel Join Now
आशा सहयोगिनियों ने निकाली रैली, प्रदर्शन किया


जोधपुर, 28 जुलाई (हि.स.)। शहर में मंगलवार को आशा सहयोगिनियों ने प्रदेशव्यापी आह्वान पर रैली निकालकर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। उन्होंने राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने सहित विभिन्न मांगों का ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपा।

ज्ञापन में नियमितिकरण सरकारी कर्मचारी का दर्जा, देने, सेवानिवृति के पश्चात् दस लाख रुपए एक मुश्त राशि व दस हजार रुपए की मासिक पेंशन देने, मानदेय में वृद्धि करने, योग्य आशा को एएनएम व महिला सुपरवाइजर पदों पर भर्ती में उनके अनुभव के आधार पर देने, आशा को ऑनलाइन कार्य करने के लिए स्मार्टफोन देने, आशा क्लेम के साथ बाउचर की बाध्यता समाप्त करने, मानदेय का समय पर भुगतान करने, ड्रेस कोड बदलने आदि की मांग की गई है। इससे पहले सभी आशा सहयोगिनी सीएमएचओ कार्यालय के बाहर एकत्रित हुई और वहां से रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंची।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story