आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 17 जुलाई से होगी परीक्षाएं

WhatsApp Channel Join Now
आयुर्वेद विश्वविद्यालय में 17 जुलाई से होगी परीक्षाएं


जुलाई-अगस्त 2026 परीक्षा सत्र की समय-सारणी जारी

जोधपुर, 08 जुलाई (हि.स.)। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलगुरु प्रोफेसर वैद्य गोविन्द सहाय शुक्ल के मार्गदर्शन में जुलाई-अगस्त 2026 परीक्षा सत्र के अंतर्गत आयोजित होने वाली विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों की मुख्य एवं प्रयास परीक्षाओं की समय-सारणी जारी कर दी गई है।

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजाराम अग्रवाल द्वारा जारी आवश्यक सूचना के अनुसार बीएएमएस बीएचएमएस, बीयूएमएस, बीएनवायएस, बीएससी आयुर्वेद नर्सिंग प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ष एवं पंचम वर्ष की मुख्य एवं प्रयास परीक्षाएं 17 जुलाई से आयोजित की जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजाराम अग्रवाल ने बताया कि परीक्षाओं की विस्तृत समय-सारणी तैयार कर संबंधित महाविद्यालयों एवं संस्थानों को प्रेषित कर दी गई है।

विद्यार्थियों से संशोधित परीक्षा सारणी के अनुसार अपनी तैयारियां सुनिश्चित करने तथा परीक्षा संबंधी सभी आवश्यक निर्देशों का पालन करने हेतु कहा। विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल ने कहा कि विश्वविद्यालय निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित परीक्षा संचालन के लिए पूर्णत: प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अनुशासन एवं समयबद्धता के साथ परीक्षा में सम्मिलित होने निर्देशित किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story