सिंहस्थ में पर्यटन विभाग के सहयोग से टेंट सिटी को लेकर किसानों की सहभागिता पर विचार

WhatsApp Channel Join Now
सिंहस्थ में पर्यटन विभाग के सहयोग से टेंट सिटी को लेकर किसानों की सहभागिता पर विचार


सिंहस्थ में पर्यटन विभाग के सहयोग से टेंट सिटी को लेकर किसानों की सहभागिता पर विचार


उज्जैन, 24 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ-2028 में श्रद्धालुओं के लिए आवासीय सुविधाओं के विस्तार की दिशा में टेंट सिटी विकसित किए जाने की संभावनाओं पर विचार के लिए शनिवार को संभागायुक्त सह सिंहस्थ मेला अधिकारी आशीष सिंह एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की उपस्थिति में किसानों से चर्चा की गई। क्षेत्रीय किसान, प्रशासन, पुलिस तथा पर्यटन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

सिंहस्थ मेला कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में पर्यटन विभाग के सहयोग एवं स्थानीय किसानों की सक्रिय सहभागिता से सिंहस्थ के दौरान टेंट सिटी विकसित करने के संबंध में चर्चा हुई। टेंट सिटी के संभावित विकास, संचालन एवं आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर विचार किया गया। किसानों की भूमि, सुविधाओं एवं हितों को प्राथमिकता देते हुए टेंट सिटी के विकास की कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा की गई।

प्रशासन की ओर से किसानों को टेंट सिटी की अवधारणा, संभावित व्यवस्थाओं तथा इससे मिलने वाले अवसरों की जानकारी दी गई। साथ ही उपस्थित किसानों से उनके सुझाव, अपेक्षाएं एवं आवश्यकताओं के संबंध में चर्चा की गई। किसानों ने टेंट सिटी विकसित करने की पहल में रुचि व्यक्त करते हुए अपनी सहभागिता के लिए सकारात्मक सहमति जताई। किसानों ने भूमि के उपयोग, आवश्यक सुविधाओं, संचालन व्यवस्था सहित विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव भी साझा किए। उनके सुझावों एवं आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए संबंधित विभागों के समन्वय से आगामी कार्ययोजना तैयार किए जाने पर चर्चा हुई।

चर्चा में अपर मेला अधिकारी ओम प्रकाश सनोडिया, एमपीआईडीसी के निदेशक राजेश राठौर, एएसपी मनोज खत्री,पर्यटन विकास निगम के अधिकारी एवं किसान उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / क्षितिज

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766257 Articles

Share this story