शिवपुरी में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर नाराजगी, जबरन लगाने के आरोप

WhatsApp Channel Join Now
शिवपुरी में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर नाराजगी, जबरन लगाने के आरोप


शिवपुरी, 26 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के शिवपुरी शहर में बिजली कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं के घरों पर कथित तौर पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। मीटर लगाने का काम कर रहे ठेकेदार के कर्मचारियों पर मनमानी करने के आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि विरोध के बावजूद कर्मचारी मीटर लगाने का काम जारी रखते हैं, जबकि बिजली कंपनी के अधिकारी मामले में जिम्मेदारी लेने से बच रहे हैं।

बंद शटर वाले मकान के बाहर लगाया मीटरगत दिवस शिवपुरी की तारकेश्वरी कॉलोनी में स्मार्ट मीटर लगाने पहुंचे ठेकेदार के एक कर्मचारी ने ऐसे मकान के बाहर मीटर लगा दिया, जिसके शटर पर ताला लगा हुआ था। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध जताया और ठेकेदार तथा बिजली कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों से बात कराने की मांग की। आरोप है कि इसके बावजूद मीटर लगाने वाले कर्मचारी अपना काम करते रहे।

बिजली बिल भरने वाले उपभोक्ताओं में नाराजगीस्थानीय लोगों का आरोप है कि बिजली कंपनी पहले से ही उपभोक्ताओं से विभिन्न शुल्क वसूल रही है और उन्हें मनमानी राशि के बिजली बिल दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद ईमानदारी से हर महीने बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं के घरों पर स्मार्ट मीटर लगाकर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि जिन क्षेत्रों में बिजली चोरी की शिकायतें हैं, वहां ठेकेदार के कर्मचारी मीटर लगाने जाने से बचते हैं, जबकि नियमित बिल जमा करने वाले उपभोक्ताओं के यहां कार्रवाई की जा रही है। स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया और कर्मचारियों के कथित व्यवहार को लेकर स्थानीय लोगों में असंतोष है। मामले में बिजली कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों का पक्ष सामने नहीं आया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजू विश्वकर्मा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767305 Articles

Share this story