जबलपुरः मां नर्मदा के पावन तटों पर और अधिक व्यवस्थित रहेगी सफाई व्यवस्था

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुरः मां नर्मदा के पावन तटों पर और अधिक व्यवस्थित रहेगी सफाई व्यवस्था


जबलपुर, 11 सितंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में मां नर्मदा के सभी घाटों की सफाई व्यवस्था को सुदृढ़, और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार ने शुक्रवार सुबह 7 बजे से ही अपनी पूरी टीम के साथ नर्मदा तटों का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने घाट-घाट घूमकर वर्तमान व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि माँ नर्मदा के दर्शन और स्नान के लिए आने वाले किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

इस अवसर पर निगमायुक्त ने बताया कि माँ नर्मदा के तटों पर 24 घंटे स्वच्छता का विशेष माहौल रहेगा। कचरा प्रबंधन के लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों और आधुनिक संसाधनों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और रात्रि कालीन सौंदर्य को ध्यान में रखते हुए सभी घाटों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए।

घाटों तक पहुँचने वाले प्रमुख मार्गों को पूरी तरह अतिक्रमण मुक्त, साफ और सुगम बनाया जाएगा, ताकि पर्व और विशेष अवसरों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रहे। इस दौरान निगमायुक्त के साथ अपर आयुक्त, अधीक्षण यंत्री, उपायुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी, कार्यालय अधीक्षक, संभागीय अधिकारी एवं मुख्य स्वच्छता निरीक्षक सहित नगर निगम का पूरा प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story