जबलपुर : जीआरपी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित

WhatsApp Channel Join Now
जबलपुर : जीआरपी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित


जबलपुर : जीआरपी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला आयोजित


जबलपुर, 27 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जबलपुर में शासकीय रेल पुलिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को तनावमुक्त रहकर बेहतर ढंग से कर्तव्यों का निर्वहन करने के उद्देश्य से शनिवार को रेलवे पुलिस अधीक्षक (एसआरपी) कार्यालय में ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में संस्था की दीदी वर्षा एवं उनकी टीम ने तनाव प्रबंधन और आत्म-सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर मार्गदर्शन दिया।

सेल्फ एम्पावरमेंट टू नेशन एम्पावरमेंट विषय पर आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य सुरक्षाकर्मियों को ड्यूटी के दौरान उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव से निपटने के प्रभावी उपायों से अवगत कराना था। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने राजयोग, ध्यान और सकारात्मक जीवनशैली को अपनाने पर बल देते हुए बताया कि मानसिक शांति और आत्म-शक्ति का विकास व्यक्ति की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

विशेषज्ञों ने कहा कि नियमित ध्यान और सकारात्मक सोच से तनाव को नियंत्रित किया जा सकता है, जिससे सुरक्षाकर्मी अधिक एकाग्रता, संतुलन और दक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर सकते हैं।

कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (रेलवे) भावना मरावी, एडीपीओ (रेलवे) राजकुमारी पचोरी सहित पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं बड़ी संख्या में जीआरपी अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विलोक पाठक

Share this story