अशोकनगर: सिंधिया ने बच्चों को पुस्तकें और साईकिलें दीं

WhatsApp Channel Join Now
अशोकनगर: सिंधिया ने बच्चों को पुस्तकें और साईकिलें दीं


अशोकनगर,04 अप्रैल (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को जनपद पंचायत ग्राम कचनार के पीएमश्री शासकीय माध्यमिक विद्यालय में स्कूल चलें हम अभियान अंतर्गत प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने स्कूली छात्र-छात्राओं को पुस्तकों का वितरण भी किया। उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व के बारे में जागरूक किया।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा कि गांवों में भी ऐसी क्षमता है, जहां से देश के लिए लाखों योग्य और सशक्त नागरिक तैयार किए जा सकते हैं।

केन्द्रीय मंत्री सिंधिया ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में हो रहे विकास का उल्लेख किया। उन्होंने ने कहा कि सरकार द्वारा चलाए जा रहे अभियानों से गांव-गांव तक शिक्षा पहुंच रही है, जिससे बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो रहा है। इस दौरान उन्होंने ग्वालियर स्थित गजरा राजमेडिकल कॉलेज का उदाहरण देते हुए बताया गया कि कैसे वर्षों पहले स्थापित इस संस्थान ने हजारों डॉक्टर तैयार किए, जो आज देश-विदेश में सेवाएं दे रहे हैं।

कार्यक्रम में बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा गया कि शिक्षा ही सफलता की कुंजी है और एक अच्छी किताब कई दोस्तों के बराबर होती है, जबकि एक अच्छा दोस्त पूरे पुस्तकालय के समान होता है। उन्होंने सभी नवप्रवेशित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि आने वाले 25-26 वर्षों में यही बच्चे देश की ताकत बनेंगे और भारत के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / देवेन्द्र ताम्रकार

Share this story