अनूपपुर: पौधरोपण में लापरवाही पर सुपरवाइजर का वेतन वृद्धि पर रोक, पंचायत सचिव को नोटिस जारी

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: पौधरोपण में लापरवाही पर सुपरवाइजर का वेतन वृद्धि पर रोक, पंचायत सचिव को नोटिस जारी


अनूपपुर: पौधरोपण में लापरवाही पर सुपरवाइजर का वेतन वृद्धि पर रोक, पंचायत सचिव को नोटिस जारी


अनूपपुर: पौधरोपण में लापरवाही पर सुपरवाइजर का वेतन वृद्धि पर रोक, पंचायत सचिव को नोटिस जारी


अनूपपुर, 20 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में शुक्रवार को मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत कलेक्टर रत्नाकर झा जैतहरी जनपद पंचायत के लहरपुर गांव पहुंचे। जहां उन्होंने पंचायत और सरकारी संस्थानों का निरीक्षण किया। पौधरोपण और साफ-सफाई में लापरवाही मिलने पर आंगनबाड़ी सुपरवाइजर की एक वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। राशन दुकान के टीन शेड की खराब हालत पर पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस देने के निर्देश दिये।

कलेक्टर ने निरीक्षण की शुरुआत शासकीय महाविद्यालय लहरपुर से की। कॉलेज के सामने करीब 15 डिसमिल जमीन दर्ज है। इस पर राम कुमार राठौर समेत अन्य लोगों के नाम बताए गए। जमीन कॉलेज के उपयोग के लिए देने और संबंधित लोगों को दूसरी जगह जमीन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर ने उप स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी, टीकाकरण और सिकल सेल एनीमिया स्क्रीनिंग के रजिस्टर देखे। स्वास्थ्यकर्मियों से दवाइयों की उपलब्धता बनाए रखने और मरीजों को इलाज देने को कहा।

आंगनबाड़ी में पौधरोपण की स्थिति ठीक नहीं मिली

सक्षम आंगनबाड़ी केंद्र में 15 बच्चे दर्ज मिले। यहां साफ-सफाई और पौधरोपण की स्थिति ठीक नहीं मिलने पर कलेक्टर ने सुपरवाइजर पर कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मुनगा, आम, जामुन और कटहल के पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने को कहा।

राशन दुकान का शेड ठीक कराने के निर्देश

शासकीय उचित मूल्य दुकान में 552 हितग्राहियों को राशन बांटा जा रहा था। ग्रामीणों ने राशन वितरण पर संतोष जताया। हालांकि, दुकान का टीन शेड खराब हालत में मिला। इस पर कलेक्टर ने पंचायत सचिव को कारण बताओ नोटिस देने और जनपद सीईओ को शेड ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने हितग्राहियों के बैठने की व्यवस्था करने को भी कहा।

गौशाला के लिए 5 एकड़ जमीन का प्रस्ताव मांगा

ग्राम पंचायत भवन में कलेक्टर ने ग्रामीणों से बातचीत की और लहरपुर को आदर्श ग्राम बनाने में सहयोग मांगा। उन्होंने ग्रामीणों को पशुपालन और दूध उत्पादन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने बताया कि आवारा मवेशियों से फसलों को नुकसान हो रहा है। इस पर कलेक्टर ने जनपद सीईओ से गांव में उपलब्ध जमीन में से गौशाला निर्माण के लिए 5 एकड़ से अधिक भूमि चिह्नित कर प्रस्ताव भेजने को कहा। निरीक्षण के दौरान जैतहरी एसडीएम कमलेश पुरी, आरईएस के कार्यपालन यंत्री, जनपद सीईओ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

780662 Articles

Share this story