अनूपपुर: सड़क किनारे मिला युवक का शव, कारण अज्ञात पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: सड़क किनारे मिला युवक का शव, कारण अज्ञात पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा


अनूपपुर, 06 अगस्त (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा के कोतमा थाना क्षेत्र के कोतमा बस स्टैंड और बंजारा तिराहा के पास बुधवार-गुरूवार की रात युवक का शव संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे मिला। मृतक की पहचान जमुना निवासी 35 वर्षीय अशोक चौहान के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू गुरूवार को पोस्टमार्डम उपरांत शव परिजनो को सौप दिया गया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक अपने एक दोस्त की बाइक पर सवार था और अचानक नीचे गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि, मृतक ने शराब के सेवन की बात भी कही जा रही है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं कुछ लोगो ने बताया कि बैठ कर शराब पी रहा था तभी अचानक कुछ देर में ही मृत्यु हो गई।

कोतमा थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला बाइक से गिरने का प्रतीत होता है। हालांकि, पुलिस अन्य सभी संभावनाओं से इनकार नहीं कर रही है। शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा भेजा गया है। रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और मृतक के साथ मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Share this story