अनूपपुर: तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

WhatsApp Channel Join Now
अनूपपुर: तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत


अनूपपुर: तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत


अनूपपुर, 29 अक्टूबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चापानी के बड़का टोला में गुरूवार की दोपहर तालाब में नहाने गए 32 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया, वहीं गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मृतक के भाई घनश्याम सिंह ने घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि बड़का टोला निवासी मंगल सिंह गोंड सुबह खेती-किसानी का काम करने के बाद दोपहर में गांव के सीड़िया तालाब में नहाने गया था। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

युवक के डूबने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया। लोगों ने उसे तालाब से बाहर निकाला और आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश शुक्ला

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769099 Articles

Share this story