आगरमालवाः तालाब में डूबने से युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
आगरमालवाः तालाब में डूबने से युवक की मौत


आगरमालवा, 30 जून (हि.स.)। मध्य प्रदेश के आगरमालवा जिला मुख्यालय स्थित मोतीसागर बड़ा तालाब में मंगलवार को एक 24 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक का शव बरामद किया।

जानकारी के अनुसार, भगवानसिंह (24) पुत्र भेरूसिंह निवासी ग्राम ढाबला पिपलोन मंगलवार को अपने एक साथी के साथ मोतीसागर तालाब में नहाने गया था। नहाते-नहाते वह गहरे पानी की ओर काफी दूर निकल गया। कुछ देर बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो उसके साथी ने आसपास मौजूद लोगों को इसकी सूचना दी। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और तत्काल पुलिस व एसडीआरएफ की टीम को सूचना दी गई। घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकाला तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।

हिन्दुस्थान समाचार / रितेश शर्मा

Share this story