उज्जैन में सोयाबीन से भरे लोडिंग वाहन से टकराई बाइक, युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now


उज्जैन, 24 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के उज्जैन की कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को हुए सडक़ हादसे में एक बाइक सवार युवक की जान चली गई। सोयाबीन से लदे लोडिंग वाहन से टक्कर लगने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां परीक्षण के बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि सोयाबीन से भरा एक लोडिंग वाहन शुक्रवार को कृषि उपज मंडी आया था। इसी दौरान मंडी के पीछे स्थित पटेल नगर निवासी अनुज मिश्रा अपनी बाइक की टक्कर लोडिंग वाहन से हो गई। टक्कर लगते ही अनुज गंभीर रूप से घायल होकर सडक़ पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही चिमनगंज मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सोयाबीन से भरा हुआ लोडिंग वाहन जब्त कर लिया। वहीं हादसे के बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ललित ज्‍वेल

Share this story