राजगढ़ः कमरे में फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय छात्र,जांच शुरू

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः कमरे में फंदे पर लटका मिला 20 वर्षीय छात्र,जांच शुरू


राजगढ़,11जुलाई (हि.स.)। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित भंडारा गली में रहने वाले 20 वर्षीय युवक ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह परिजनों ने उसे कमरे में फंदे से लटका देखा। आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपते हुए मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान आदित्य (20) पुत्र रामपाल सिंह भाटी निवासी भंडारा गली के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आदित्य पढ़ाई करता था। शुक्रवार रात उसने परिवार के सदस्यों से सामान्य रूप से बातचीत की और इसके बाद अपने कमरे में सोने चला गया। शनिवार अलसुबह जब परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोला तो वह रस्सी के फंदे पर लटका मिला। परिजन तत्काल उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। फिलहाल युवक द्वारा यह कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों सहित अन्य लोगों के बयान लिए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story