राजगढ़ः 23 वर्षीय यू-ट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः 23 वर्षीय यू-ट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


राजगढ़, 19 नवंबर (हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की भंवर कॉलोनी में गुरुवार दोपहर एक 23 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर मर्ग कायम किया है।

पुलिस के अनुसार भंवर कॉलोनी निवासी यू-ट्यूबर तनवीरसिंह (23) पुत्र महिपालसिंह परमार की दोपहर घर पर अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। उसकी हालत गंभीर होने पर परिजन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी में युवक के जहरीला पदार्थ सेवन करने की बात सामने आई है। हालांकि उसने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसका फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779972 Articles

Share this story