राजगढ़ः खेत में मोटर का तार लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत

WhatsApp Channel Join Now
राजगढ़ः खेत में मोटर का तार लगाते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत


राजगढ़, 08 अक्टूबर(हि.स.)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के देहात ब्यावरा थाना क्षेत्र के ग्राम चंदरपुरा में गुरुवार सुबह खेत में सिंचाई के लिए पानी की मोटर का तार लगाते समय 26 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से सिविल अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपकर मर्ग कायम किया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम चंदरपुरा निवासी जगदीश पुत्र हरिसिंह सौंधिया खेत में मोटर पंप का तार लगा रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आकर बेसुध हो गया। परिजन तत्काल उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक को करंट किन परिस्थितियों में लगा, इसका वास्तविक कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि जगदीश खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में माता-पिता के अलावा दो बड़े भाई हैं। युवक के दो छोटे बच्चे भी हैं। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। गांव में भी शोक की लहर है। पुलिस हादसे के कारणों और परिस्थितियों की जांच में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / मनोज पाठक

Share this story