शासन की प्राथमिकता अनुसार कार्य करें, समयबद्ध लक्ष्य निर्धारित करेंः कलेक्टर
मंदसौर, 29 जुलाई (हि.स.)। मध्य प्रदेश के जिले के नवागत कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने बुधवार को जिले में कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात जिला अधिकारियों की परिचय आत्मक बैठक ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अधिकारी राज्य शासन की मंशा अनुसार कार्य करें। अपने कर्तव्यों को गंभीरता से अंजाम दे, अपने विभागीय लक्ष्य समयबद्ध रूप से निर्धारित करें, तय समय सीमा में लक्ष्य अर्जित किए जाएं।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन अपर कलेक्टर एकता जायसवाल तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकताएं देखी जाए, विभागीय लक्ष्य पूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन तथा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे कलेक्टर ने विभाग वार अधिकारियों से परिचय भी प्राप्त किया।
बैठक में कलेक्टर ने राज्य शासन के मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के क्रियान्वयन के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। अभियान आगामी 7 अगस्त से प्रारंभ होगा। इसके बाद 8 जनवरी तक चलने वाले अभियान में प्रत्येक शुक्रवार जिले में किसी एक स्थान पर कैंप आयोजित कर जिन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा, योजनाओ से लाभान्वित किया जाएगा।
कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अभियान की पूर्व तैयारी की जाए। अभियान के पूर्व तथा पक्ष की शिकायतों की निराकरण की नियमित समीक्षा की जाएगी, विभाग अपनी अल्प अवधि तथा दीर्घ अवधि के लक्ष्य करें। कलेक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि प्रतिदिन उनके द्वारा किन्ही पांच विभागों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। शासन के लक्ष्य और उनके पूर्ति समय सीमा में देखी जाएगी, प्रत्येक विभाग पूर्ण तैयारी के साथ बैठक में उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कहा कि पूर्ण गंभीरता के साथ कार्य करके शासन की योजनाओं कार्यक्रमों का क्रियान्वयन जनहित में किया जाएगा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / अशोक झलोया

